
दुष्कर्म का केस दर्ज करने की धमकी देकर ₹2 लाख रिश्वत की मांग, ₹20 हजार लेते एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार
बाबूगिरी हिंदी न्यूज़ फरीदाबाद, 19 सितंबर 2026। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) की उपकेंद्र पलवल टीम ने थाना तिगांव, फरीदाबाद में तैनात एएसआई को ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की धमकी देकर रिश्वत मांगने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान एएसआई हिदायत खान, अनुसंधान अधिकारी, थाना तिगांव के रूप में हुई



























































